Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 23 Feb 2025 682

निःशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का शुभारंभ .


निःशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का शुभारंभ 
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
हरिद्वार 23 फरवरी। आज हरिद्वार निर्वाचन क्षेत्र से विधायक मदन कौशिक ने कनखल हरिद्वार स्थित वी केयर डायग्नोस्टिक (कमलेश मेमोरियल हॉस्पिटल) में स्वर्गीय श्रीमती कमलेश देवी की पुण्य स्मृति में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति है, और इसी सोच के साथ इस आयोजन के माध्यम से जरूरतमंदों को चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।