देहरादून। टिहरी के थत्यूड़ में देर रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार में सवार दो भाइयों में से एक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, देर रात कार में सवार लोग ग्राम ललोटना में एक विवाह समारोह में शामिल होकर अपने निवास नौघर गांव लौट रहे थे। थत्यूड-मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर थत्यूड़ से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर पावर हाउस के पास एक कार यूके 09ए 2651 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें कार चालक गंभीर सिंह (53) पुत्र सबल सिंह व उनके साथ उनका भाई महावीर सिंह(48) पुत्र सबल सिंह सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना थत्यूड पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय बस्ती के लोगों के साथ घायलों को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल महावीर सिंह को मृतक घोषित कर दिया और दूसरे गंभीर घायल उनके भाई को देर रात को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृतक का पंचनामा की कार्रवाई करके शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







