पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में आज चौकी प्रभारी ऐचोली उप निरीक्षक कमलेश चन्द्र जोशी मय टीम द्वारा पीएम श्री एसडीएस राजकीय इण्टर कालेज पिथौरागढ़ में छात्र, छात्राओं की करियर काउन्सलिंग का आयोजन किया गया। इस काउन्सलिंग कार्यक्रम के दौरान, छात्र, छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किए गए। पुलिस द्वारा बच्चों को नशे से दूर रहने तथा अपनी पढ़ाई और खेल कूद में संतुलन बनाए रखने के लिये प्रेरित किया गया। इसके साथ ही, सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई, ताकि छात्र-छात्राएं सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक हो सकें। कार्यक्रम में छात्र, छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों का पुलिस ने बखूबी उत्तर दिया, जिससे बच्चों के मन में उठ रहे सवालों का समाधान हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को बेहतर दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








