देहरादून, 15 फरवरी। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का सफलतापूर्वक समापन हो चुका है। इस अवधि में कई कीर्तिमान नए बने हैं जो हमेशा के लिए उत्तराखण्ड के खेल क्षेत्र में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने न केवल खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया बल्कि ग्रीन गेम्स की थीम पर आयोजित इन खेलों ने पूरे देश को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
हमारे राज्य के खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल 102 पदकों के साथ पदक तालिका में सातवां स्थान पक्का किया। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारी सरकार द्वारा राज्य में लागू नई खेल नीति के माध्यम से इन सभी विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं का लाभ हमारे खिलाड़ी उठाएंगे और अपने अथक परिश्रम से देश-विदेश में राज्य का नाम रोशन करेंगे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







