उधमसिंहनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने अधिकारियों के साथ मंडी समिति खटीमा में स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।
खटीमा मंडी में नगर पालिका परिषद खटीमा की मतगणना होगी तथा मतदान हेतु मतदान पार्टियां भी यहीं से रवाना होंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मंडी से खटीमा नगर निकाय की मतदान पार्टियां रवाना होंगी व मतगणना होगी इसलिए सभी तैयारियां 20 जनवरी तक पूर्ण कर ली जाय। उन्होंने कहा 25 जनवरी को मतगणना होगी इसलिए मतगणना की तैयारियां भी पहले ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम की सभी पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें व कनॉथ तथा मतगणना कक्षों में जालियां लगाई जाए। उन्होंने पर्याप्त लाइटिंग व पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने प्रेक्षक के लिए एक रूम अलग से बनाते हुए रूम में कंप्यूटर, इन्टरनेट व्यवस्था कर बैरिकेटिंग भी कराने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्ट्रांग रूम व मतगणना हेतु पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। उन्होंने मतगणना स्थल की पर्याप्त बैरिकेटिंग कराने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी रविन्द्र बिष्ट ने बताया कि नगर पालिका परिषद खटीमा में 20 वार्ड है जिनमें निर्बाध व शांतिपूर्ण मतदान कराने हेतु 72 बूथ बनाए गए हैं तथा 4 सैक्टर व 2 जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी रविन्द्र बिष्ट, कस्तुभ मिश्रा, तहसील व मंडी स्टाफ उपस्थित थे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








