बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित होने वाले उत्तरायणी मेले का उद्घाटन करने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि से यूं तो गंगा—यमुना, सरस्वती, काली और गोरी अनेक नदियां निकलती हैं जो हमारी सभ्यता व संस्कृति की पोषक हैं लेकिन अब देवभूमि से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की गंगोत्री भी इसी माह निकलने वाली है जो पूरे राष्ट्र को नई दिशा और दशा प्रदान करने का काम करेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यह बात अपने संबोधन में कहते हुए कहा कि उत्तराखंड की सत्ता संभालने के बाद उन्होंने कई ऐसे फैसले किए हैं जो अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की डेमोग्राफी स्वरूप को बनाए रखने के लिए उनकी सरकार संकल्पबद्ध है। लव जिहाद, लैंड जिहाद व थूक जेहादं को वह कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में किए गए अनाधिकृत कब्जो से वह अब तक 5000 एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने सत्ता संभाली थी तब राज्य में माफिया राज हावी था उन्होंने इस फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया और 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भिजवाने का काम किया है। राज्य बनने से लेकर उनके सत्ता में आने तक 13000 युवाओं को नौकरियां मिली जबकि वह अपने कार्यकाल में 19000 युवाओं को नौकरियां दिला चुके हैं।
उन्होंने कहा कि 28 जनवरी से राज्य में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने जा रहा है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इन खेलों का समापन 14 दिन बाद हल्द्वानी में होगा। उन्होंने स्थानीय लोगों को आमंत्रित करते हुए कहा कि वह उत्तराखंड आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इसी महीने यूसीसी लागू करने जा रहे हैं। समान नागरिक संहिता से उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश को एक नई दिशा व दशा मिलेगी।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








