देहरादून।जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण देहरादून पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने बैठक में हवाई अड्डे के प्रचालन क्षेत्र में बर्ड हिट की घटनाओं एवं वन्यजीवों की गतिविधियों पर नियंत्रण के सम्बन्ध में 10 किमी परिधि के भीतर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट के समीप बिना एनओसी के हो रहे अनाधिकृत निर्माण पर एसडीएम डोईवाला, एमडीडीए, एयरपोर्ट के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी/प्रशासक नगर पालिका परिषद डोईवाला को क्षेत्र गार्बेज प्वंाईट की नियमित सफाई करवाने के निर्देश दिए। गार्बेज प्ंवाईट वाली जगहों के उपर पक्षियों के मण्डराने से हवाई जहाज लैडिंग के दौरान टकराने की संभावनाएं बढ जाती हैं, जिस पर हवाई अड्डे के परिधि क्षेत्र में एकत्रित कूड़े का निस्तारण कर गार्बेज प्ंवाई हटाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, निदेशक एयरपोर्ट एथ्योरिटी प्रभाकर मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सी.एस रावत, सहायक अभियंता एमडीडीए अतुल गुप्ता, मुख्य सफाई निरीक्षण नगर पालिका परिषद डोईवाला सचिन सिंह रावत, एसडीएफओ वन अमित सिंह रावत, डीजीएम एयरपोर्ट नितिन कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







