देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद डा. नरेश बंसल ने उत्तराखंड मे जारी निकाय चुनाव मे देहरादून मे मतदान किया। डा. नरेश बंसल सपरिवार देहरादून लक्ष्मण चौक स्थित मतदान केंद्र संख्या-306, स्टेपिंग स्टोन स्कूल, गुरू रोड पर सपरिवार पहुंच व लाइन में लगकर मतदान किया। इस अवसर पर सांसद डा.नरेश बंसल ने मतदान करने आ रहे आमजन का हाल चाल जाना व सभी से लोकतंत्र के महापर्व मे प्रतिभाग करने पर सहराना की व उत्साह वर्धन किया। डा. नरेश बंसल ने एक बुजुर्ग मतदाता की भी मदद करते हुए उन्हे मतदान कक्ष तक छोड़ा। डा. नरेश बंसल ने सभी मतदाताओ से इस निकाय चुनाव मे अधिक से अधिक मतदान की अपील की है। डा. नरेश बंसल ने कहा कि पूरे प्रदेश मे मतदाताओ मे भारी उत्साह है व जगह जगह लम्बी कतारे सुबह से ही लगी है। उन्होने कहा की जनता निश्चित रूप से आदरणीय प्रधानसेवक नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व मे केंद्र सरकार व उर्जावान युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व मे प्रदेश सरकार की विकास पूरक कल्याणकारी नितियो व विकास पर मोहर लगाते हुए भाजपा के पक्ष मे मतदान करेगी व पूरे प्रदेश के निकाय मे भाजपा के प्रत्याशी जितेगे व बोर्ड बनाएगे। डा. नरेश बंसल ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा की विपक्ष चुनाव मे कही नजर नही आया जबकी भाजपा के पूरे संगठन ने जोर शोर से चुनाव लड़ा। डा. नरेश बंसल ने कहा कि जिस पार्टी के नेता देश तोड़ने व भारत विरोधी बाते करे,भ्रष्टाचार मे लिप्त हो वह विकास नही कर सकते जनता यह जानती है। भाजपा ने विकास किया है व आगे भी विकास करेगी।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








