बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गरूड़ के प्राथमिक विद्यालय नौघर व प्राथमिक विद्यालय गढ़सेर का निरीक्षण किया। तथा बच्चों के साथ संवाद करते हुए उनकी जिज्ञासा जानी। जिलाधिकारी ने कहा कि यह बच्चे कल का भविष्य है। इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षकों को पूरी निष्ठा व लग्न के साथ कार्य करना चाहिए। ताकि आने वाले समय में ये बच्चे बेहतर समाज का निर्माण कर सके। जिलाधिकारी ने गरूड़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नौघर व गढ़सेर का निरीक्षण किया तथा बच्चों से सवाल पूछे साथ ही उनसे संवाद करके विविध जानकारियां प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्कूलों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने,अग्निसुरक्षा उपकरण रखने, किचन गार्डन विकसित करने के साथ ही बच्चों को खेल से भी जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ- साथ नैतिक शिक्षा पर भी बल देने को कहा।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








