पिथौरागढ़। 28 जनवरी से प्रारंभ होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों का मैस्कॉट मौली आज जनपद पिथौरागढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुँच गया है। मौली राष्ट्रीय खेलों की मशाल के साथ देश भर में राष्ट्रीय खेलों के प्रचार—प्रसार हेतु यात्रा कर रहा है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी और पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव ने स्वयं स्पोर्ट्स स्टेडियम में मौली का स्वागत किया। राष्ट्रीय खेलों में बॉक्सिंग की मेजबानी पिथौरागढ़ द्वारा करना जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खेलों के महत्व पर भी प्रकाश डाला और सभी नागरिकों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उनका कहना था कि खेल न केवल शारीरिक सशक्तता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में भाईचारे और एकता की भावना को भी जागृत करता है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








