कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं प्रीतम सिंह : सूर्यकांत धस्माना
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। प्रीतम सिंह का जीवन हर राजनैतिक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है यह बात आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता के विधायक प्रीतम सिंह के जनम दिवस पर उनको शुभकामनाएं देने उमड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कही। उन्होंने कहा कि अविभाजित उत्तर प्रदेश के विधायक के रूप में व राज्य निर्माण के बाद लगातार पांच बार प्रदेश की विधानसभा में विधायक निर्वाचित होने और दो दो बार प्रदेश के मंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष जैसे प्रतिष्ठित पदों पर रहने के बावजूद जितनी विनम्रता प्रीतम सिंह के आचरण में है उसका उदाहरण प्रदेश भर में नहीं मिल सकता । श्री धस्माना ने कहा कि एक प्रभावशाली राजनैतिक विरासत के वारिस होने के बावजूद उन्होंने जो कुछ हासिल किया उसमें उनकी मेहनत और संघर्ष शामिल है। श्री धस्माना ने कहा कि अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के रूप में श्री प्रीतम सिंह ने हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं को संघर्ष के लिए प्रेरित किया और कुशल नेतृत्व प्रदान किया। श्री धस्माना व पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान ने प्रीतम सिंह को शाल पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्यार व सम्मान से उनका उत्साह वर्धन होता है व लोगों की सेवा करने की शक्ति मिलती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने का आह्वाहन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव कुमार, ललित भद्री, सूरत सिंह नेगी, गौरव वर्मा, अनुज दत्त शर्मा, आदर्श सूद,निहाल सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने प्रीतम सिंह को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar






