पिस्टल व कारतूस सहित दो बदमाश गिरफ्तार
हरिद्वार। वारदात की फिराक में घूम रहे दो बदमाशों को पुलिस ने 2 देशी पिस्टल व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पूर्व में डकैती, हत्या व गैंगस्टर मामले में जेल जा चुके है।
जानकारी के अनुसार बीती रात थाना झबरेड़ा पुलिस ने इकबालपुर चौकी क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान पुलिस को दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये। पुलिस ने जब उन्हे रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। इस पर उन्हे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो पिस्टल व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उन्होने अपना नाम शशांक पुत्र हुकम सिंह निवासी ग्राम रोहालकी दयालपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार व शुभम पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम खानपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस के अनुसार पकडे गये आरोपी किसी बडी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से झबरेडा क्षेत्र में घूम रहे थे। जो पूर्व मे भी डकैती, हत्या व गैंगस्टर मामले में जेल जा चुके है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar







