टीबी उन्मूलन की दिशा में 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 07 दिसम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा शनिवार को राजभवन में टीबी उन्मूलन की दिशा में 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ किया गया। साथ ही सभी जनपदों में उक्त अभियान का शुभारंभ जनपदस्तर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। भारत सरकार द्वारा उक्त 100 दिवसीय टी०बी० उन्मूलन अभियान में उत्तराखण्ड राज्य के आठ जनपदों (बागेश्वर, चमोली, चम्पावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथोरागढ़ एवं रुद्रप्रयाग) को चयनित किया गया है। इस 100 दिवसीय अभियान के दौरान चयनित जनपदों में Vulnerable Population की मैपिंग करते हुए सक्रिय टी०बी० केसों की खोज, निदान, समयान्तर्गत उपचार आरंभ करना एवं रोगियों को नि-क्षय मित्र के माध्यम से पोषण संबंधी सहायता करना शामिल है। अभियान का लक्ष्य High risk population में रोगियों को खोजने के प्रयासों को तीव्र करना, अधिक से अधिक जागरूकता प्रदान करना और टी०बी० उन्मूलन कार्यक्रम में उपलब्ध सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। इस 100 दिवसीय अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ सभी स्टेकहोल्डर्स (जैसे शिक्षा विभाग, कारागार, सूचना विभाग एवं अन्य विभागों सहित आम जनमानस की जनभागीदारी आवश्यक है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar







