देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग द्वारा प्रदेशभर में डिजिटल मेंम्बरशिप के लिये प्रदेश संयोजक एवं सहसंयोजकों की नियुक्ति की गई है। जिसमें आशीश नौटियाल को प्रदेश संयोजक तथा राजकुमार राज को सह संयोजक कुमाऊं मंडल एवं बलजीत सिंह को सह संयोजक गढ़वाल मंडल नियुक्त किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि प्रदेशभर में पार्टी का डिजिटल मेंम्बरशिप कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तहत प्रदेश संयोजक एवं मंडलवार सहसंयोजकों की नियुक्ति की गई है। पार्टी संगठन द्वारा प्रदेश संयोजक एवं दोनों मंडलों के सह संयोजकों से आशा व्यक्त की है वे अपने दायित्वों का निश्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए मल्लिकार्जुन खडगे, राहुल गांधी एवं करन माहरा की भावना तथा कांग्रेस की गौरवशाली परम्पराओं के अनुरूप उत्तराखण्ड में सोशल मीडिया विभाग के माध्यम से पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








