भीमताल सलडी के पास खाई में गिरी बस, चार लोगों की मौत
अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस खाई में गिरी
कार को बचाने के चक्कर में खाई में गिरी बस
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर व्यक्त किया दुख
अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही एक बस गहरी खाई में गिर गई, हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि
देहरादून। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से बस में सवार 27 लोग छिटककर इधर-उधर गिर पड़े। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है। जबकि कुछ गंभीर घायल हैं। बताया जा रहा है कि कार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा। घायलों को रस्सी और कंधों पर रखकर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया। यहां सड़क से सीएचसी भीमताल ले जाया गया है। 21 सुशीला तिवारी भेजे गए हैं। दुर्घटना के बाद प्रशासनिक अमला भी अलर्ट हो गया। सुशीला तिवारी अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया। वहीं 15 एम्बुलेंस हल्द्वानी भेजी गई। बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया गया। खड़ी चढ़ाई होने से मरीजों को लाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एसपी एसपी सिटी, नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा गया। सड़क दुर्घटना में नैनीताल पुलिस व राहत बचाव दल का रेस्क्यू अभियान जारी है। अब तक 24 घायल यात्रियों का सकुशल रेस्क्यू किया गया है। वहीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंची। आयुक्त दीपक रावत भी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचे। एसडीआरएफ द्वारा स्थानीय पुलिस, स्थानीय लोगों, फायर सर्विस इत्यादि के साथ घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल के निकट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना की है। वहीं उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास बस के खाई में गिरने का समाचार अत्यंत दुखद है। बस के खाई में गिरने से बस में सवार लोग छिटककर इधर-उधर गिर पड़े। हादसे में चार लोगों की अकस्मात मृत्यु और कुछ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। भगवान दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। मैं, ईश्वर से दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








