Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 23 Dec 2024 1088

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव का इंतजार कर रहे दावेदारों का इंतजार समाप्त 23 जनवरी को होंगे मतदान, मतगणना 25 जनवरी को.

संपादक/जितेन्द्र नैय्यर 

राज्य निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता लागू की

जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 27 से 30 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से 5 बजे तक होगा नॉमिनेशन 

31 और 1 में नॉमिनेशन की जांच होगी 

2 जनवरी को 10 बजे से 4 तक नाम वापसी की प्रक्रिया 

3 जनवरी को चुनाव चिन्न दिए जाएंगे

23 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी 

25 जनवरी को परिणाम घोषित होंगे

किच्छा और नरेंद्र नगर में परिसीमन पूर्ण न होने के कारण, जिसके चलते अभी यहां चुनाव नहीं होंगे 

11 नगर निगम 43 नगर पालिका 46 नगर पंचायत में चुनाव होना है, 

नगर पालिका में 444 सदस्य नगर पंचायत में 298 

1282 के सदस्यों के पदों पर निर्वाचन होना है 

कुल मतदान केंद्र 1518 

2018 में 87 नगर निकाय थे, 25 लाख 36 हजार 408 मतदाता थे

अब 2024 में 102 नगर निकाय में 30 लाख 63 हजार 143 मतदाता है

स्त्री 14 लाख 82 हजार 809 मतदाता है

पुरुष 15 लाख 79 हजार 779 मतदाता है

545 अन्य मतदाता है

चुनाव प्रबंधन अधिकारी 4 हजार ड्यूटी से ज्यादा तैनात रहेंगे 

30 हजार का कुल मानव संसाधन रहेंगे मौजूद 

2.5 हजार वाहन ड्यूटी में रहेंगे

राज्य स्तर पर दो नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे

जिला प्रशासन का 1 अधिकारी, आबकारी विभाग का एक अधिकारी और पुलिस प्रशासन का एक अधिकारी होगा मौजूद