कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा का पुतला दहन देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी का कहना है कि कल संसद में भाजपा सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्ष, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य सांसदों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए अपनी ओछी राजनीति का परिचय दिया है और अपनी गिरती हुई हदें पार की हैं। हताशा में उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई। यह शर्मनाक हरकतें डॉ. अंबेडकर के बारे में अमित शाह की बेहद अपमानजनक टिप्पणियों से ध्यान हटाने और असहमति की आवाज को दबाने का कुचक्र रचा जा रहा है। भाजपा की हरकतें सिर्फ़ व्यक्तिगत नेताओं पर हमला नहीं हैं, बल्कि हमारे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला हैं। यह ज़रूरी है कि हम एकजुटता और मज़बूती से इसका जवाब दें। इसी क्रम में आज प्रदेश महिला कांग्रेस और महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून से जुड़े कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से अमित शाह के इस्तीफ़े की मांग करते हुए आज दोपहर 1 बजे कनक चौक पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज झूठी एफआईआर दर्ज के विरोध में अमित शाह और भाजपा का पुतला दहन किया।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar







