कैबिनेट मंत्री जोशी ने की केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से मुलाकात
पीएमजीएसवाई-3 के अन्तर्गत 600 किमी मार्गों एवं लगभग 10 सेतुओं के अपग्रेडेशन का अनुरोध
एस.के.एम. न्यूज सर्विस
देहरादून/नई दिल्ली, 20 दिसम्बर। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विगत कुछ माह पूर्व उत्तराखण्ड की 2288 किलोमीटर की समस्त स्वीकृतियों के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखण्ड राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों, सामरिक महत्ता व सीमित संसाधनो के दृष्टिगत अनुरोध करते हुए पीएमजीएसवाई-3 के अन्तर्गत 600 किमी मार्गों एवं लगभग 10 सेतुओं के अपग्रेडेशन तथा पीएमजीएसवाई-4 के अन्तर्गत असंयोजित बसावटों के संयोजन हेतु मोटर मार्गो की डीपीआर गठन की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पहाड़ी टोपी भी भेंट की।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








