कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा संपन्न, विदेशी जोडे़ ने भी किया प्रतिभाग
देहरादून। पौड़ी जिले के श्रीनगर स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर में बैकुंठ चतुर्दशी पर्व पर निसंतान दंपत्तियों ने रात भर हाथ में दीया लेकर भगवान शिव का जप करते हुए संतान फल प्राप्ति की कामना की। खड़ा दीया अनुष्ठान के नाम से प्रचलित आस्था के इस यज्ञ में देश के विभिन्न राज्यों के 176 निःसंतान दंपत्तियों सहित एक विदेशी जोडे़ ने भी प्रतिभाग किया।
कमलेश्वर मंदिर में हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष चतुर्दशी को निःसंतान दंपत्ति खड़ा दिया अनुष्ठान में शामिल होते हैं। पंरपरानुसार, गुरूवार को तय समय पर भगवान शिव की पूजा के साथ अनुष्ठान शुरू हुआ। दंपत्ति रात भर हाथ में जलता हुआ दीपक लेकर भगवान शिव का जप करते रहे। आज शुक्रवार सुबह मुहूर्त के अनुसार, स्नान के बाद कमलेश्वर महादेव मंदिर के महंत आशुतोष पुरी ने भगवान शिव के आर्शीवाद के साथ पूजा संपन्न कराई। महंत ने बताया कि अनुष्ठान के लिए कानपुर, चेन्नई, जयपुर, दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा और नोएडा सहित उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थानों के साथ ही विदेशी दंपत्ति ने भी रजिस्ट्रेशन कराया था।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar







