15 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा
डॉक्टर आचार्य सुशांत राज
देहरादून। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने जानकारी देते हुये बताया की कार्तिक माह के बेहद शुभ माना जाता है इस मास में कई बड़े-बड़े त्योहार आते हैं। इस महीने के दौरान, कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली जैसे दिन मनाए जाते हैं और इन्हें महत्वपूर्ण अवधि माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी के मौके पर भगवान विष्णु चार महीने की निद्रा योग से जागते हैं और सृष्टि का पलान करते हैं। इस महीने में सबसे महत्पूर्ण दिन कार्तिक पूर्णिमा का दिन है, जो लोग इस दिन गंगा और यमुना नदियों में स्नान करते हैं। उनको ऐसा करने से 100 अश्वमेघ यज्ञ के बराबर पुण्य मिलेगा। इस दिन को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, माना जाता है इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। इतना ही नहीं, विष्णु पुराण के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य रुप में अवतार लिया था। इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ श्री विष्णु की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा कब है?
डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने जानकारी देते हुये बताया की इस साल कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को मनाई जाएगी। यह अवधि 15 नवंबर को सुबह 6:31 बजे से शुरू होगी और 16 नवंबर को सुबह 3:02 बजे तक रहेगी।
डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने जानकारी देते हुये बताया की पूजा या दान करने का समय सुबह 8:46 बजे से 10:26 बजे तक है, जबकि स्नान का मुहूर्त सुबह 6:28 बजे से 7:19 बजे तक है।
डॉक्टर आचार्य सुशांत राज के अनुसार, इस साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन गजकेसरी राजयोग बन रहा है। इसके बाद शश राजयोग बनेगा। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत रुप से पूजा करनी चाहिए और भोग लगाना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं और उनके स्वागत के लिए भक्त अपने घरों के आसपास दीये जलाते हैं।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar







