ईगास पर्व के अवसर पर गढ़ सेवा संस्थान ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
ऋषिकेश। ईगास पर्व के शुभ अवसर पर गढ़ सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा हमारे लोक गीतों, भेलू नृत्य व मंडाण की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्र के श्रेष्ठ गणमान्यों व अपनी सुंदर कला की प्रस्तुति करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा की इस प्रकार के आयोजन हमारी आस्था, विश्वास और समृद्ध परंपराओं के प्रतीक है साथ ही हमारे पारंपरिक पर्व यह भी सुनिश्चित करते है कि यह हमारी संस्कृति को आने वाली पीढ़ियों के लिये सुरक्षित व संरक्षित रखे। यह आयोजन हमारे समाज की समरसता और सशक्तिकरण के जीवंत उदाहरण है। गढ़ सेवा संस्थान द्वारा हमारे सांस्कृतिक धरोहरों को बढ़ावा देने और उन्हें संजोकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए किया गया यह प्रयास सराहनीय है। हमारे समृद्ध पहाड़ी संस्कृति को संजीवनी देने व सफल कार्यक्रम की समिति के सभी सदस्यों को बधाई। इस अद्भुत कार्यक्रम में शहरवासियो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व इस आयोजन को सफल बनाया।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








