देहरादून। आज प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती काजल सिंह द्वारा प्राचीन शिव मंदिर बंजारा वाला देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महायुति द्वारा स्वर्णिम और ऐतिहासिक विजय पर संपूर्ण प्रदेशवासियों की ओर से महायुति गठबंधन को शुभकामनाएं दी गई और इसी कार्यक्रम में शिवसेना पर विश्वास जताते हुए किन्नर समाज द्वारा शिवसेना की सदस्यता ग्रहण करी गई। जिसमे प्रदेश सचिव के पद पर किन्नर अदिति शर्मा के नाम की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती काजल सिंह द्वारा की गई। तथा अन्य सभी किन्नरों को महानगर इकाई में सदस्यता दिलवाई गई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती काजल सिंह द्वारा किन्नर समाज को आश्वासन दिया गया कि समाज की मुख्य धारा में उनको लाया जाएगा और शिवसेना के माध्यम से समाज में उचित मान सम्मान दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती काजल सिंह द्वारा किन्नर अदिति शर्मा को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करी।शिवसेना में सम्मिलित होने पर किन्नरों में हर्ष और उत्साह व्याप्त था। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रभारी राहुल चौहान मुख्य अतिथि युवा सेवा प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम पंडित उपस्थित रहे और प्रदेश महासचिव श्रीमती यशोदा अग्रवाल,जिला अध्यक्ष देहरादून श्रीमती निशा मेहरा, जिला अध्यक्ष हरिद्वार श्रीमती रीना शर्मा, महानगर अध्यक्ष देहरादून श्रीमती सीता थापा, महानगर सचिव आशा सजवान,अरुणा अग्रवाल, अनुष्का किन्नर, सूमी राजपूत, डिम्पल किन्नर, अर्पिता, कामिनी जोशी, रीता शर्मा, सरिता चौधरी, नेहा सिंह, आदि दर्जनों महिलाएं उपस्थिति रही।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








