चल एवं अचल सम्पति के विक्रय पर जिला प्रशासन ने लगा दी रोक
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
बागेश्वर। तहसील कांडा अंतर्गत सिमगढ़ी उप डाकघर में हुए घोटाले के आरोपी एवं उनके निकट सम्बंधी व्यक्तियों की अब चल एवं अचल सम्पति के विक्रय पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। उल्लेखनीय है कि गबन के मामले में सम्बंधित डाकसेवक को पहले ही जेल भेज दिया गया है। डीएम आशीष भटगांई ने कहा कि अधीक्षक डाकघर अल्मोडा मण्डल के अनुरोध के क्रम में सुरेन्द्र सिंह पंचपाल,शाखा डाकपाल (कार्यपृथक) सिमगड़ी शाखा डाकघर के विरूद्ध सरकारी धन के दुनिर्वियोजन से संबंधित जॉच गतिमान होने से उनके द्वारा अपनी व अपने निकट सम्बन्धियों की चल-अचल सम्पत्ति की विक्रय व हस्तान्तरण की आशंका के दृष्टिगत सुरेन्द्र सिंह पंचपाल एवं उनके निकट सम्बन्धी व्यक्तियों की चल-अचल संपति की विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। वहीं मुख्य पोस्टमास्टर जनरल उत्तराखण्ड परिमंडल, देहरादून ने कहा कि प्रकरण में गबन की सम्पूर्ण राशि की वसूली हेतु सभी प्रयास किए जा रहे हैं तथा खाताधारकों के दावों के निस्तारण की प्रक्रिया गतिमान है। खाताधारकों की भावनाओ एवं मामले की गंभीरता तथा जनाक्रोश को देखते हुए प्रकरण में त्वरित कार्यवाही हेतु हर संभव प्रयास जारी है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








