सरकार की दलील पर हाई कोर्ट की मोहर,इस साल नहीं होंगे छात्र संघ चुनाव
नैनीताल। उत्तराखंड के विश्वविघालयों और डिग्री कॉलेजों में इस साल छात्र संघ के चुनाव नहीं होंगे। छात्र संघ चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में दाखिल की गई याचिका पर आज दूसरे दिन सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सरकार की दलील को सही ठहराते हुए चुनाव न कराने के फैसले को सही बताया है।
कोर्ट में आज सरकार द्वारा अपना पक्ष रखते हुए कहा गया है कि सरकार द्वारा शासनादेश जारी करते हुए महाविघालयों को 30 सितंबर तक चुनाव कराने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन महाविघालयों द्वारा इन सरकारी दिशा निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया गया। सरकार ने 24 अप्रैल को ही है शासनादेश जारी किया था जिसमें सभी विश्वविघालयों एवं और उनसे संबंद्व महाविघालयों को 30 सितंबर 2024 तक छात्र संघ चुनाव कराने के लिए निर्देशित किया गया था। सरकार का कहना है कि अब शासनादेश में 30 सितंबर की समय सीमा निकल जाने के बाद यदि चुनाव कराए जाते हैं तो यह शासनादेश का उल्लंघन होगा सरकार की इस दलील पर हाईकोर्ट ने सहमति जताते हुए सरकार के फैसले जिसमें अब छात्र संघ चुनाव न कराये जाने की बात कही गई है, को सही बताया है। ऐसी स्थिति में अब कॉलेज में इस साल छात्र संघ चुनाव नहीं कराये जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि दून निवासी सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सिंह द्वारा इस बाबत हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। कल इस मामले की सुनवाई करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायाधीश विवेक भारती शर्मा की खंडपीठ द्वारा लिंगदोह कमेटी की रिपोर्ट पेश करने और सरकार से अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया था। जिस पर आज सुनवायी के बाद हाईकोर्ट ने स्थिति को स्पष्ट कर दिया है कि अब इस साल छात्र संघ चुनाव नहीं कराए जाएंगे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar







