देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष, विकास नेगी, ने कहा कि राज्य में बीजेपी के दो विधायकों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सिंचाई विभाग में हुए ट्रांसफर-पोस्टिंग घोटाले की गंभीर शिकायत की है। इन विधायकों ने अपनी सरकार को घेरते हुए भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मुद्दे को उठाया है, जो राज्य के विकास में बाधा पैदा कर रहे हैं।
विकास नेगी ने कहा की यह बेहद शर्मनाक है कि बीजेपी के विधायक खुद अपनी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार में घोटाले और बेईमानी किस हद तक पहुंच चुकी हैं। कांग्रेस इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती हैं ।
विकास नेगी ने इस घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि बीजेपी सरकार में घोटाले और भ्रष्टाचार चरम पर हैं। जब खुद सत्ताधारी पार्टी के विधायक सरकार के खिलाफ खड़े हो रहे हैं, तो यह जनता के सामने सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है।"
विकास नेगी ने कांग्रेस की ओर से इस मुद्दे को उजागर करने का वादा किया और जनता से अपील की कि वे सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट हों ।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








