महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर निकाली प्रभात फेरी,
शिवसैनिकों ने किया प्रभात फेरी का स्वागत
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। रामायण के महान रचयिता और संस्कृत के प्रतिष्ठित कवि महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में क्षेत्रवासियों द्वारा आज प्रभात फेरी निकाली गई। इस उत्सव में लोगों ने बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ भाग लिया। फेरी के दौरान शिवसेना मुख्यालय पर शिवसैनिकों ने पूरे उत्साह के साथ सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार के साथ पंकज तायल, संजय अरोड़ा, रोहित बेदी, वासु परविंदा, मोहन काला, नितिन चंचल, अभिनव बेदी, लक्ष्य बजाज, फ़रीद अहमद और अंशुल जैन जैसे प्रमुख नेता मौजूद रहे। इस मौके पर शिवसेना प्रमुख ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और उनके आदर्शों का पालन करना हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है। क्षेत्रवासियों ने उत्सव में जोश और श्रद्धा के साथ भाग लेकर इस मौके को और भी खास बना दिया।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar







