Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 05 Nov 2024 728

कैबिनेट मंत्री ने जाना घायलों का हालचाल .

कैबिनेट मंत्री ने जाना घायलों का हालचाल                   
 देहरादून। आज उत्तराखंड राज्य के कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर अल्मोड़ा बस हादसे में घायल हुए लोगों से मिलकर उनकी हालत जानी।
उन्होंने कहा कि यह देखकर बेहद दुख हुआ कि इतने लोगों ने इस हादसे में अपनी जान गंवाई।
इसके बाद कैबिनेट मंत्री श्री अग्रवाल ने कैंप कार्यालय ऋषिकेश में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हम सभी की संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। इस दुख की घड़ी में हम सब एकजुट हैं। ईश्वर सभी को शक्ति दे।