Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 02 Nov 2024 842

प्राचीन माँ पूर्णागिरि मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्य का शिलान्यास.


प्राचीन माँ पूर्णागिरि मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्य का शिलान्यास
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के ग्राम नगला तराई में ₹2.54 करोड़ की लागत के प्राचीन माँ पूर्णागिरि मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्य का शिलान्यास किया। इस निर्माण कार्य से न केवल मंदिर की भव्यता में वृद्धि होगी, बल्कि यह क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षित करने में विशेष भूमिका निभाएगा।