विधायक किशोर उपाध्याय ने शिक्षा सचिव से की टिहरी में केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मांग
देहरादून। विधायक किशोर उपाध्याय ने केन्द्रीय शिक्षा सचिव संजय कुमार से टिहरी के गौसारी लामारीधार में केन्द्रीय विघालय खोलने की मांग की।
आज यहां विधायक किशोर उपाध्याय ने केन्द्रीय शिक्षा सचिव संजय कुमार से मुलाकात कर पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि इस धरती ने वीर गब्ब्र सिंह तथा अमर शहीद श्रीदेव सुमन जैसे महापुरूषों को जन्म देने जैसा पुनीत कार्य किया। तथा पर्यावरणविद स्व. सुन्दरलाल बहुगुणा तथा अपने जीवनकाल में 50 लाख सेे अधिक वृक्षों का वृहद वन लगाने का कार्य भी इस धरती के बेटे स्वतंत्रता संंग्राम सेनानी स्व. विशेश्वर दत्त सकलानी ने किया और अपना जीवन हमारे भविष्य की पीढियो की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में दुर्भाग्यवश टिहरी राज्य की स्थिति स्वतंत्रता से पूर्व और उसके उपरान्त अत्यन्त दयनीय रही हैै और आज भी कोई गुणात्मक सकारात्मक अन्तर नहीं पडा है। उन्होेंने मांग की है कि टिहरी जनपद के गौसारी, विकासखण्ड जाखणीधार में एक केन्द्रीय विघालय की स्थापना हेतु आदेश निर्गत करें।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar







