देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आज विधानसभा भवन में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक कर, विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं पर अधिकारियों से अपडेट लिया। बैठक में महिलाओं की और बालिकाओं की सुरक्षा पर सर्वोच्च बल देते हुए इसे सुनिश्चित करने और उत्तराखण्ड को महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सबसे सुरक्षित प्रदेश बनाने के निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त महिला कल्याण संस्थाओं के नियमित निरीक्षण को बढ़ाने व वहां पर सुविधाओं को सुचारू बनाए रखने पर भी बैठक में चर्चा की व साथ ही कहा कि वात्सल्य योजना के अंतर्गत अपात्र हो चुके लाभार्थियों को हटाया जाए। साथ ही बैठक में एकल महिला नीति, क्रैच और नंदा गौरा जैसी कल्याणकारी योजनाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय पर भी विस्तार से चर्चा की गई। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया को तेज करने व रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा की सरकार का प्रण है कि हम अपनी माताओं-बहनों के उत्थान में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे महिलाओं के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करेंगे। बैठक में निदेशक प्रशांत आर्या, उप निदेशक विक्रम सिंह, सीपीओ मोहित चौधरी, अंजना गुप्ता, राजीव नयन तिवारी, उदय प्रताप सिंह, श्रीमती नीतू फुलारा सहित विभाग के कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








