देहरादून 23 सितंबर। आगामी नगर निगम चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस महामंत्री एव पूर्व राज्यमंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में चल रहे जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत आज धर्मपुर विधानसभा के लक्कड़ मंडी क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता से संपर्क किया तथा आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी के समर्थन में मतदान की अपील की।
इस अवसर पर विभिन्न स्थानों में आयोजित बैठकों में नवीन जोशी ने जनता को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी का नगर निगम में बोर्ड बनने एवं मेयर प्रत्याशी विजयी होने से देहरादून का चहुमुखी विकास होगा। भाजपा ने सारे विकास कार्य रोक दिये है और इनकी मंशा चुनाव कराने की नहीं है। क्योंकि इनको मालूम है की यह बुरी तरह से हार रहे है इसलिए ये चुनाव टालना चाहते है। उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने सदैव झूठ बोला है और शहर की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। मलिन बस्ती वासियों का उपयोग सिर्फ़ वोट की ख़ातिर किया और उनको उनके हाल में छोड़ दिया। कांग्रेस पार्टी जन समस्यास्याओं के त्वरित निवारण के लिये संकल्परत है। जो वादे जनता से किये जाएँगे उनको पूरा किया जायेगा। उन्होंने नगर निगम के पिछले 5 वर्ष की विफलताओं के कारण जनता को हो रही परेशानियों का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पिछले नगर निगम बोर्ड ने घोटालों के अलावा कोई भी ऐसा काम नहीं किया जिससे जनता तथा आम आदमी का भला हो। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में केवल महानगर में घोटाले और जनता के धन की बंदर बांट होती रही तथा आम जनता को कोई भी सुविधायें नहीं मिल पाई। नवीन जोशी ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि देहरादून महानगर के समग्र विकास के लिए आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन करें। जिससे समुचित देहरादून का विकास किया जा सके। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, अकील अहमद चाँद मोहम्मद वीरेन्द्र सिंह बिष्ट धीरज शाही नसीम गिरिराज हिंदवान आदि अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








