देहरादून 23 सितंबर। मौसम साफ होने के फलस्वरूप अब श्री गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की आवाजाही में आगामी दिनों में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। जिसके मद्देनजर प्रशासन ने यात्रा से जुड़े व्यवस्थाओं को बढ़ाते हुए सड़कों के सुधार व यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया है।
जिला प्रशासन उत्तरकाशी के द्वारा जारी यात्रा बुलेटिन के अनुसार आज यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में कुल 12,372 तीर्थयात्री पहॅुचे हैं। यमुनोत्री धाम में 6,292 श्रद्धालुओं के आगमन के साथ ही इस यात्रा काल के कुल 136 दिनों की अवधि में तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 6,02,364 हो गई है। जबकि गत वर्ष इन्हीं 136 दिनों की अवधि में यमुनोत्री धाम में 5,03,567 श्रद्धालु आये थे।
गंगोत्री धाम में आज 6,080 श्रद्धालुओं का पदार्पण होने के साथ ही इस यात्रा काल में अब तक यहां पहुंचे यात्रियों की कुल संख्या 6,80,950 हो गई है। जबकि गत वर्ष 10 मई से 22 सितंबर तक गंगोत्री धाम में 6,19,387 श्रद्धालुओं का आगमन हुआ था। यात्रा के दूसरे चरण में अब यात्रा मार्गों व धामों पर भीड़ बढ़ने के फलस्वरूप जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने संबंधित विभागों को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े प्रबंधों को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के साथ ही सड़कों को सुचारू बनाए रखने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों को सुधारे जाने की हिदायत दी है। जिलाधिकारी ने धामों और यात्रा पड़ावों पर स्वास्थ्य व सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिए जाने के साथ ही यमुनोत्री पैदल मार्ग पर तय एसओपी के अनुसार आवागमन सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए हैं। जानकीचट्टी व फूलचट्टी के मध्य में भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के स्थान पर नवनिर्मित वैकल्पिक मार्ग पर भी आज से यातायात शुरू करा दिया गया है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








