अन्तरराज्जीय साईबर फ्रॉड गिरोह का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 07 अक्टूबर। अन्तरराज्जीय साईबर फ्रॉड गिरोह का दून पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुये 20 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया हैं। अभियुक्तों द्वारा लॉटरी तथा अन्य लुभावने उपहार जीतने का लालच देकर लोगो को लिंक भेजकर ठगी की जाती थी। गिरोह के तीसरा सदस्य जबलपुर व बिहार में बैठकर पूरी ठगी को अंजाम देता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिह ने गिरोह के तीसरे सदस्य की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम को गैर प्रान्त रवाना किया।
विगत 05 सितम्बर को योगेश कुमार अग्रवाल निवासी 45 मुख्य बाजार राजपुर ने थाना राजपुर पर तहरीर दी की कुछ लोगों ने उन्हें फेक कॉल कर उनके नाम से 50 लाख रुपये लोटरी खुलने की बात बताते हुये उन्हे मैसेज के माध्यम से 01 लिक भेजते हुये जीती गयी धनराशी को उक्त लिंक के माध्यम से प्राप्त करने के सम्बन्ध में बताया गया तथा जब उनके द्वारा उक्त लिंक को क्लिक किया गया तो उक्त व्यक्तियो द्वारा उनके अकाउंट से 20 लाख रुपए धोखाधडी से निकाल लिये है। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 210/ 24 धारा 318 (4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिह द्वारा थानाध्यक्ष राजपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर थाना राजपुर पर पुलिस टीम का गठन करते हुये गठित टीम द्वारा मोबाइल सर्विलांस व मुखबिर की सूचना पर ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटना में शामिल 02 अभियुक्तो अमन पुत्र सुनील दत्त निवासी 534 मायापुरी जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष व ईशान त्यागी पुत्र संजीव त्यागी निवासी मकान नम्बर 28 कैलाश पार्क अरथला मोहन नगर जनपद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष को आईएसबीटी हरिद्वार बायपास रोड से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर अभियुक्त अमन व ईशान त्यागी द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा अलग-अलग लोगो को फोन कर लॉटरी तथा अन्य लुभावने उपहार जीतने का लालच देकर उन्हे एसएमएस भेजा जाता है तथा जैसे ही उक्त व्यक्तियो द्वारा एसएमएस में दिये हुये लिंक को क्लिक किया जाता है, उनके अकाउंट की सारी डिटेल उन्हें मिल जाती है तथा वे उनके अकाउंट से ऑलाइन ट्रान्जेक्सन कर पैसे को अपने एक अन्य सहयोगी रोहन निवासी जबलपुर मध्य प्रदेश के अकाउंट में ट्रांसफर कर देते है, जिसके बाद उन तीनो के द्वारा उक्त पैसे को आपस में बाट लिया जाता है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar







