देहरादून, 01 अक्टूबर। पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी ने अपना 91वां जन्मदिन मनाया। आज 1 अक्टूबर 2024 को भूत पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री मेजर जनरल (से. नि) बीसी खण्डूडी ने अपना 91वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं एवम् परिवार संग अपने वसंत बिहार, देहरादून स्थित आवास पर मनाया। जनरल खण्डूडी के समर्थकों का सुबह से वसंत विहार आवास पर उन्हें शुभकामनाएँ देने और उनसे मिलने के लिए पर ताँता लगा रहा। सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई प्रेषित कर उनके कार्यकाल में संगठन व सरकार में किए हुए कार्यों को याद करते हुए उनके सुख-समृद्धि, स्वास्थ सहित दीर्घायु की मंगल कामना की।जनरल खण्डूडी के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी साथ हीं उनके शुभचिंतकों द्वारा विभिन्न स्थानों पर पूजा अर्चना, हवन,स्वच्छता, गौ सेवा आदि कार्य कर उनके लंबी उमर की प्रार्थना करी। बीसी खण्डूड़ी को शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों डा० देवन्द्र भसीन , विनोद कपरुवाण, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्वाल, अनिल गोयल, दिगम्बर नेगी, निवर्तमान मेयर सुनील गामा उनियाल, चन्द्र प्रकाश मैठाणी, धीरज भण्डारी, प्रताप सिंह रावत, सोरभ थपलियाल, विनोद खण्डूड़ी सुरेन्द्र सिंह चौहान आदि रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








