देहरादून। प्रदेश भाजपा ने संगठन पर्व के पहले चरण में 14 लाख सदस्य बना लिए हैं। यह खुलासा सदस्यता अभियान की समीक्षा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया। इनमें करीब 12 लाख सदस्य ऑनलाइन और बाकी ऑफलाइन हैं। दूसरे चरण के अभियान में पार्टी ने 50 हजार के स्थान पर अब हर दिन एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस अभियान में बनने वाला प्रत्येक सदस्य विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाने वाला है। प्रदेश पार्टी कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में सीएम और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले सहसपुर के विधायक सहदेव पुंडीर, सितारगंज के विधायक व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक को सम्मानित किया। लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने वाले विस क्षेत्र अल्मोड़ा, उत्तरकाशी एवं पौड़ी, देहरादून कैंट और टिहरी के संगठन की पीठ थपथपाई गई। बैठक में आगामी सदस्यता अभियान की कार्ययोजना बनी। बताया गया कि प्रदेश में तीन ऐसे बूथ हैं जहां पिछले चुनावों में वहां पार्टी को मिले कुल मतों से भी अधिक सदस्य बनें। इनमें बदरीनाथ विस सीट पर प्रदेश अध्यक्ष के बूथ संख्या 175, ऋषिकेश में बूथ संख्या 85 और विकास नगर में बूथ संख्या आठ शामिल हैं ।1000 से अधिक सदस्य बनाने वाले 150 कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि अब दैनिक औसत बढ़ाने के साथ ही पार्टी अगले तीन रविवार 29 सितंबर, छह अक्तूबर, 13 अक्तूबर को महाभियान चलाएगी। इसमें प्रत्येक दिन दो लाख सदस्य बनाए जाएंगे। महाअभियान में प्रत्येक बूथ पर लगे बूथ प्रवासी के साथ एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को सदस्यता सहयोगी के रूप में नियुक्त होगा। प्रत्येक वरिष्ठ कार्यकर्ता को न्यूनतम 200 सदस्य बनाने के बाद ही बूथ छोड़ेगा। महाअभियान के तीनों दिन सभी सांसद, मंत्री, दायित्वधारी, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष एवं निवर्तमान मेयर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








