देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार चाहती है कि मुख्य सचिव राधा रतूड़ी अगले 6 माह तक और अपने पद पर बनी रहे लेकिन केंद्र सरकार की मंजूरी मिलती है या नहीं यह इस बात पर निर्भर करता है। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को उनके सेवा विस्तार देने के बारे में लिखी चिट्ठी का अभी कोई जवाब नहीं मिल सका है जबकि अब राधा रतूड़ी के कार्यकाल में सिर्फ तीन दिन का ही समय शेष बचा है उनका कार्यकाल 30 सितंबर को पूरा हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को एक बार 6 माह का कार्यकाल सेवा विस्तार मिल चुका है लगभग 10 दिन पूर्व सरकार ने केंद्र को एक चिट्ठी लिखकर उनको एक बार फिर सेवा विस्तार करने का आग्रह किया गया था। हालांकि इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं दी गई थी। उनका कार्यकाल 30 सितंबर को पूरा हो रहा है लेकिन अभी तक केंद्र से इसका कोई जवाब नहीं मिल सका है। जिससे यह कयास लगाये जा रहे हैं कि उनको सेवा विस्तार मिलना मुश्किल है। अगर उनका कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाता तो सरकार को नए मुख्य सचिव की नियुक्ति करनी ही पड़ेगी।
केंद्र सरकार पर अधिकारियों के सेवा विस्तार व नियुक्तियों को लेकर तमाम सवाल भी उठते रहे हैं। केंद्र सरकार अपनी सुविधानुसार अधिकारियों की नियुक्ति करती रही है कई ऐसे अधिकारी हैं जिनका तीन—तीन चार—चार बार सेवा विस्तार किया जाता रहा है। अगर राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार नहीं किया जाता तो वरिष्ठतम की सूची में एकमात्र नाम आनंद वर्धन का ही आता है। क्योंकि उनके आस पास भी अन्य कोई अधिकारी नहीं है। देखना होगा कि क्या राधा रतूड़ी अपने पद पर बनी रहती है या फिर आनंद वर्धन राज्य के नए मुख्य सचिव बनाए जाते हैं या फिर राज्य सरकार कुछ और सोचे बैठी है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








