रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर के मलशी गांव के मदरसे में मौलवी द्वारा बच्चियों से छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो दिखाने के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सोमवार को पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद डीएम कार्यालय में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के साथ बैठक कर जानकारी ली।
कहा, मदरसों या शिक्षण संस्थानों में बच्चियों संग ऐसी घिनौनी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। आयोग अध्यक्ष ने एसएसपी को किसी भी मामले में ढिलाई नहीं बरतने के आदेश दिए। कहा, महिलाओं व बच्चियों के साथ जो घटनाएं हुई हैं, वह निंदनीय और बेहद शर्मनाक हैं। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक होना पड़ेगा।आयोग अध्यक्ष ने मलशी गांव के मदरसे में पीड़ित बच्चियों के अभिभावकों से मुलाकात के दौरान कहा, चिंता का विषय है कि मदरसे जैसी जगहों पर बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। हम सबको जागरूक होना होगा, ताकि हम अपने बच्चों को एक सुरक्षित माहौल दे सकें।परिजनों से अपील की कि वह अपने बच्चों से स्कूल व मदरसों में बिताए समय का फीडबैक अवश्य लें। बैठक में एएसपी मनोज कत्याल, सीओ निहारिका तोमर, एएसडीएम मनीष बिष्ट, कलक्ट्रेट प्रभारी डॉ. अमृता शर्मा आदि थे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








