देहरादून 24 अगस्त। आचार्य डॉक्टर बिपीन जोशी ने जानकारी देते हुये बताया की कुमाऊं में सातू-आठू यानि गौरामहेश पर्व मनाया जाता है। शिव-पार्वती की उपासना का यह पर्व हैं। इसकी शुरुआत मे बीरूड़ (पांच प्रकार का अनाज) भाद्र माह के पंचमी को भिगाये जाते है। बिरुड़े का अर्थ बिरुड़ पंचमी के दिन एक साफ तांबेया पितल के बर्तन में पांच या सात तरह के अनाज को मंदिर के पास भिगोकर रखा जाता है। भिगोये जाने वाले अनाज मक्का, गेहूं, गहत, ग्रूस (गुरुस), चना, मटर और कलों हैं। बर्तन के चारों और नौ या ग्यारह छोटी-छोटी आकृतियां बनाई जाती हैं। ये आकृतियां गोबर से बनती हैं। इन आकृति में दूब डोबी जाती है। यह पर्व भाद्र महीने की पंचमी से शुरू होता है और पूरे हफ्ते भर चलता है। महिलाएं इस पर्व में शिव-पार्वती के जीवन पर आधारित लोक गीतों पर खेल लगाकर शिव-पार्वती की जीवन लीला का प्रदर्शन करते है। कहते हैं कि जब पार्वती भगवान शिव से नाराज होकर मायके आतीं हैं तो शिवजी उन्हें वापस लेने धरती पर आते हैं, घर वापसी के इसी मौके को यहां गौरा देवी के विदाई के रूप में मनाया जाता है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








