नई दिल्ली/उत्तराखण्ड। उत्तर प्रदेश की एक यात्रा बस नेपाल में नदी में गिर गई। बस गोरखपुर से नेपाल गई थी। वहां काठमांडू से पोखरा जाते समय यह बस आज सुबह तनाहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। गोरखपुर की इस बस में 40 यात्री सवार थे। अभी तक हादसे में 14 यात्री मौत हो चुकी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि बस में सवार ज्यादातर यात्री महाराष्ट्र के थे।
नेपाल के अधिकारियों के अनुसार बस गोरखपुर की धर्मशाला बाजार की शालिनी केसरवानी पत्नी सौरभ केसरवानी के नाम पर रजिस्टर है। जिला पुलिस कार्यालय तनाहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने बताया कि एक भारतीय यात्रा बस नदी में गिरी है। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। तनाहुन जिले के एसपी बीरेंद्र शाही ने बताया कि मार्सयांगडी अंबुखैरेनी के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर नदी में गिरी है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। सेना और सशस्त्र बलों को अलर्ट कर दिया गया है। बस का नंबर यूपी का है। यात्रियों के बारे में पता किया जा रहा है।
वहीं बस हादसे में लगभग 14 लोगों के शव बरामद किये जा चुके है। बताया जा रहा हैै कि बस में 40 यात्री सवार थे। जो लगभग आज सुबह 11.30 बजे नदी में गिर गयी थी। वहीं घायलों की संख्या की कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar






