देहरादून 21 अगस्त। बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में राजधानी देहरादून मे विशाल आक्रोश रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सभी हिंदू संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली में शिवसेना महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती काजल सिंह के नेतृत्व में सभी शिव सैनिकों ने इस आक्रोश रैली को समर्थन दिया और गांधी पार्क से कचहरी तक रैली में भाग लिया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज सुबह 11 बजे समस्त हिन्दू समाज के लोग गांधी पार्क मे एकत्र हुये जहां उन्होंने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में नारे बाजी करते हुये प्रदर्शन किया। इसके उपरांत कचहरी तक आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली में देवभूमि उत्तराखंड के सभी हिंदू समाज के युवकों-युवतियों, साधु संत समाज के साथ ही अनेक सगठनों ने भाग लिया। इस अवसर पर रैली को सम्बोधित करते हुये शिवसेना महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती काजल सिंह ने बांग्लादेश सरकार से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। रैली में भाग लेने वालों मे मुख्य रूप से देहरादून जिला अध्यक्ष निशा मेहरा, महानगर अध्यक्ष सीता थापा, मनीषा, रीता, सुनीता, जयश्री, स्वीटी, रितिका उपस्थित थी।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








