पिथौरागढ़। नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के षडयंत्र में शामिल एक महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस द्वारा अब तक 6 गिरफ्तारियंा की जा चुकी है।
जानकारी के अनुसार विगत 11 अगस्त को गंगोलीहाट निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना गंगोलीहाट आकर सूचना दी गयी कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ कुछ लोगों द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। जिनमें से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घटना में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं जांच मेें सामने आया कि एक महिला आरोपी गंगा देवी पत्नी भगवान गिरी निवासी ग्राम व पो. मल्लागर्खा, थाना गंगोलीहाट द्वारा पीड़िता को अपने साथ ले जाकर ऐसी परिस्थितियाँ पैदा की जिससे पीड़िता इस जघन्य अपराध का शिकार हो गयी। आरोपी गंगा देवी द्वारा आरोपी विनोद सिंह के साथ आपराधिक षड़यन्त्र रचा गया, विनोद सिंह द्वारा पीड़िता के साथ बलात्कार किया गया, जिसमें गंगा देवी ने उसकी सहायता की गयी थी। बहरहाल पुलिस ने गंगा देवी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








