चमोली। महिलाओं, छात्राओं द्वारा पुलिस अधीक्षक को राखी बाँधी गयी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बहनों को सुरक्षा का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि घरों से निकलते ही पुलिस की वजह से सुरक्षा की भावना रहती है।
आज पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए महिलाओं, छात्राओं द्वारा राखी बाँध कर मिठाई खिलाई गयी तथा जनकल्याण संदेश देते हुए उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की गयी।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बहनों का आभार प्रकट किया गया तथा उन्हें सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा कि यदि कभी भी कोई समस्या हो तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं अथवा कार्यालय आकर पुलिस अधीक्षक से सम्पर्क कर सकते हैं।
जनपद चमोली के समस्त थाना, चौकियों में भी महिलाओं व छात्राओं ने पुलिस के जवानों को रक्षासूत्र राखी बांधी। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बहिनों की रक्षा का संकल्प लिया। महिलाओं ने कहा कि पुलिस के जवान हमारी सुरक्षा के लिए हमेशा 24 घंटे तैयार रहते है, सभी पर्व जैसे होली, दीपावली, राखी आदि पर अपने परिजनों से दूर रहते है। चमोली पुलिस दिन प्रतिदिन अपराध रोकथाम के अतिरिक्त समाजसेवा के कार्य कर रही है, जिसके चलते आज जब हम घर से निकलती हैं, तो सुरक्षित महसूस करती हैं।
पुलिस जवानों द्वारा रक्षा सूत्र बांधने के बदले सभी महिलाओं को अपने स्तर व चमोली पुलिस की ओर से उन सभी व सभी जनपद वासियों की सुरक्षा व हर संभव सहायता का वचन दिया गया।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








