Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 15 Aug 2024 924

एसएसपी दून ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण! पुलिस कर्मियों को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश सेवा करने की दी प्रेरणा।.

एसएसपी दून ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण! पुलिस कर्मियों को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश सेवा करने की दी प्रेरणा।
देहरादून।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में शहीदों को नमन करते हुए ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित सभी अधिनस्थों को कर्तव्यनिष्ठा एवं देश सेवा की शपथ दिलाई गई।

 ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्यो के लिए राष्ट्रपति पदक, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा चिन्ह तथा सराहनीय सेवा चिन्ह प्राप्त करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम को पढ़कर उपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों को अवगत कराया गया। 

जनपद देहरादून के सभी थाना/चौकियों/कार्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा झंडारोहण कर उपस्थित पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई, साथ ही देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद कर उन्हें नमन किया।