पंजाब नैशनल बैंक को दो राजभाषा कीर्ति पुरस्कार प्राप्त हुए
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून,18 सितंबर। राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भारत मंडपम, नई दिल्ली में चतुर्थ अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब नैशनल बैंक की गृह पत्रिका “पीएनबी प्रतिभा” को राजभाषा कीर्ति प्रथम पुरस्कार एवं बैंकको राजभाषा कीर्ति द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार श्री अतुल कुमार गोयल, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा क्रमशः माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं माननीय केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानन्द राय के कर कमलों से ग्रहण किए गए। सम्मेलन के द्वितीय सत्र में पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अतुल कुमार गोयल ने नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति से संबंधित विषय पर अपना प्रभावशाली व्याख्यान दिया। भारत मंडपम में सम्मेलन स्थल पर पंजाब नैशनल बैंक द्वारा आकर्षक स्टॉल एवं प्रदर्शनी भी लगायी गयी प्रदर्शनी में सम्मेलन के प्रतिभागियों हेतु राजभाषा प्रश्नोत्तरी का कियोस्क लगाया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar






