राजभवन में अखण्ड पाठ आयोजित
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 15 सितंबर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के राज्यपाल पद पर तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजभवन में अखण्ड पाठ आयोजित किया गया। जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य लोगों ने प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को 3 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख मत्था टेककर देश एवं प्रदेश वासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन, आईजी पुलिस विम्मी सचदेवा रामन, विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया, सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar







