एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
करनाल (हरियाणा ), 31 अगस्त। हरियाणा सोहना विधानसभा में कांग्रेस के अंदर रोचक चीजे निकलकर सामने आ रहीं है। इस विधानसभा सीट पर टिकट की दावेदारी को लेकर घमासान मचा हुआ हैं। कांग्रेस पार्टी के आला नेता यह निर्णय नहीं ले पा रहे हैं की आखिर टिकट किसे दे। पार्टी के अंदर एक तरफ एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी दावेदारी कर रहे है, तो दूसरी तरफ एडवोकेट विजय चौधरी। एडवोकेट विजय चौधरी पूर्व में दिल्ली ओबीसी विभाग के चेयरमैन रहे है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी और एडवोकेट विजय चौधरी दोनो मूलतः सोहना विधानसभा के निवासी है, दोनो का पैतृक गांव भी सोहना विधानसभा में आता है। विजय चौधरी का गांव उल्लावास है सोहना विधानसभा में, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व दोनो की दावेदारी को लेके गंभीर रूप से विचार कर रहा है। सोहना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा के गुड़गांव जिले में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह गुड़गांव लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। वर्ष 2009 के विधान सभा चुनाव मे यहां से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी धरमबीर सिंह ने जीत दर्ज कराई थी। सोहना विधानसभा सीट हरियाणा की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस बार सोहना विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar







