देहरादून। राजधानी के सबसे बड़े दून अस्पताल में आज हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। एक युवक अस्पताल भवन की तिसरी मंजिल पर चढ़ गया। युवक को भवन पर चढ़ा देख लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक का मोबाइल अस्पताल में किसी ने चोरी कर लिया।उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने चोर को नहीं पकड़ा। युवक का कहना है कि जब तक उसका मोबाइल नहीं मिलेगा तब तक वह भवन से नीचे नहीं उतरेगा। युवक के भवन पर चढ़ने की सूचना पर अस्पताल प्रशासन और पुलिस टीम माैके पर पहुंची। करीब दो घंटे चले ड्रामे के बाद युवक को पुलिस ने पकड़कर नीचे उतारा।
मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह और इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह ने युवक से बात की। उसने अपना नाम हर्ष निवासी लखीमपुर खीरी बताया। बताया कि वह देहरादून घूमने के लिए आया था। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। एक युवक ने उसकी सहायता की। एंबुलेंस बुलवाकर उसको वह अस्पताल लेकर आया। उसके बाद युवक ने उसके दोनों मोबाइल को उससे ले लिया और वहां से रफू चक्कर हो गया।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








