Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 29 Aug 2024 770

जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम का आयोजन .

देहरादून 29 अगस्त। कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी द्वारा आज नगर निगम चुनावों की तैयारी के मद्देनजर चलाये जा रहे जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत आज कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आकाशदीप कॉलोनी के विभिन्न क्षेत्रों में सघन दौरा कर आम जनता से सम्पर्क किया तथा आगामी नगर निगम मेयर चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में भारी समर्थन की अपील की। नवीन जोशी ने कांग्रेस पार्टी के विकास के रोडमैप को आम जनता के सामने रखते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर से जन समस्यास्याओं के त्वरित निवारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मेयर एवं निगम बोर्ड बनने पर जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया कर देहरादून महानगर को सही मायनों में स्मार्ट सिटी बनाया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में स्मार्ट सिटी के नाम पर हुए आधे-अधूरे निर्माण कार्यों से जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहली ही बरसात से लोगों के घरों और व्यावसायिक संस्थानों में पानी घुस रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी निर्माण कार्यों की जांच कर जनता के पैसे का दुरूपयोग करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि अभी तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून नगर निगम के कई क्षेत्रों में आम जनता से सम्पर्क किया है तथा सभी जगह जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि आज महानगर का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां पर बुनियादी सुविधायें चुस्त दुरूस्त हों। स्मार्ट सिटी के नाम पर हुए निर्माण कार्यों के नाम पर पूरा देहरादून खुदा पडा है, टूटी हुई सडकों पर रोज दुर्घटनायें हो रही हैं तथा आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। नवीन जोशी ने कैन्ट क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि देहरादून महानगर के समग्र विकास के लिए आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन करें जिससे उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अनिल नेगी, प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवान, आशीष नौटियाल, यूसुफ खान, रनजीत सिंह, विजेन्द्र सिंह, जीमल अख्तर, सुनील कुमार, भानु प्रताप, शाहीद खान आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।