देहरादून। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कनिष्क अस्पताल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल महिला आरक्षी का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने डाक्टरों से घायल महिला आरक्षी के स्वास्थय की जानकारी प्राप्त कर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये। एसएसपी देहरादून ने घायल महिला कांस्टेबल व उनके परिजनों से मुलाकात कर बेहतर उपचार के लिए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। आज नेहरू कालोनी क्षेत्रान्तर्गत अजबपुर फ्लाई ओवर में हुई सडक दुघर्टना में घायल महिला आरक्षी को उपचार हेतु कनिष्क हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कनिष्क अस्पताल में जाकर महिला आरक्षी का उपचार कर रहे डाक्टरों से वार्ता कर उनसे उसके स्वास्थ के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी, साथ ही उसे बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराये जाने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा घायल महिला आरक्षी से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें व उनके परिजनों को बेहतर उपचार के लिये हर सम्भव सहायता प्रदान किये जाने का भरोसा दिलाया।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar







