नैनीताल। उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने कुमाऊ प्रवास के तीसरे दिवस के दौरान नैनीताल स्थित नयना देवी मंदिर और विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम नीम करोली बाबा मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने नयना देवी मंदिर में मां नयना देवी के दर्शन कर विधिपूर्वक पूजा अर्चना की। इसके पश्चात वे प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंची, जहां उन्होंने नीम करोली बाबा के मंदिर में दर्शन किए और विशेष पूजा अर्चना की।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, "मंदिरों में आकर आत्मिक शांति और ऊर्जा मिलती है। यहां आकर प्रदेश के कल्याण के लिए प्रार्थना करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं का यह क्षेत्र धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और यहाँ की पवित्रता और दिव्यता अद्वितीय है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपनी सांस्कृतिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों की देखभाल और संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस दौरान मंदिर के पुजारियों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने मंदिर की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली और वहां के संचालन और सुविधाओं की सराहना की।
इस दौरान में ऋतु खण्डूडी भूषण के साथ कई स्थानीय अधिकारी और श्रद्धालु भी उपस्थित थे। उन्होंने स्थानीय जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना और उनकी जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
यह प्रवास विधानसभा अध्यक्ष द्वारा क्षेत्रीय जनता के साथ संवाद और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








